फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepalese hoop SSB jawan

नेपालियों ने घेरा एसएसबी जवान को

Fri, 04 Nov 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गौरीफंटा।
अमर उजाला ब्यूरो गौरीफंटा। Updated Fri, 04 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
- नेपाली पुलिस ने किया बीच बचाव, रोजमर्रा का समान रोकने से थे नाराज
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 171 के पास नेपाली को समान ले जाने से रोकने के दौरान खूब हंगामा हुआ। बताते हैं कि यहां नेेपालियों ने एक एसएसबी जवान को घेर लिया और धक्का मुक्की की। मारपीट की नौबत आती, इससे पहले मौके पर पहुंची नेपाली पुलिस ने मामले में बीच बचाव कर दिया।

बताया गया है कि शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 171 के पास एक नेपाली सामान लेकर जा रहा था जो रोकने पर नहीं रुका तो एसएसबी के जवान ने उसे दूर जाकर रोक लिया। उसने तलाशी ली तो उसमें दाल, चीनी रोजमर्रा की वस्तुएं निकली। नेपाली का आरोप है कि वह रोजमर्रा की वस्तु लेकर जा रहा था फिर जवान ने उसकी पिटाई कर दी। इससे तमाम नेपाली वहां पहुंच गए और धक्कामुक्की होने लगी। मामला मारपीट तक पहुंचता इससे पहले ही नेपाल पुलिस वहां पहुंच गई। पूरा मामला समझ उसने बीच बचाव कर दिया। इस दौरान वहां हंगामा मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed