{"_id":"e8b34cdc1bc087fc30c874f8219661dc","slug":"naukri-kai-naam-per-65-hagaar-thagai-report-darj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर 65 हजार ठगे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर 65 हजार ठगे, रिपोर्ट दर्ज
मैलानी।
Updated Mon, 05 Jan 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
कुकरा निवासी एक युवक ने कस्बे के ही एक युवक पर नौकरी दिलाने के नाम पर 65 हजार रुपये ठग लेने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के कुकरा निवासी मुईद अहमद के पुत्र शोएब अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि कुकरा निवासी अजीजुल के पुत्र रहील ने एयरपोर्ट, दिल्ली में कस्टमर एजेंट सर्विस में नौकरी का झांसा देकर 15 दिनों में ज्वाइनिंग कराने के नाम पर उससे जून 2013 में 65 हजार रुपये लिए थे।
कई बार दिल्ली जाने के बावजूद शोएब की ज्वाइनिंग नहीं हुई और न ही उसका पैसा वापस किया। शोएब की तहरीर पर पुलिस ने रहील के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।