फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   murder

पत्नी की बगौड़ी से गला काट कर हत्या

Fri, 25 Sep 2015 07:52 PM IST
महेवागंज
महेवागंज Updated Fri, 25 Sep 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के मायके जाने की जिद से गुस्साए एक व्यक्ति ने बगौड़ी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर पति मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बिहार प्रांत के गांव बेरोनभटोल निवासी महेंद्र कामत ने पांच माह पूर्व 19 वर्षीय पुत्री सिंकी देवी की शादी फूलबेंहड़ थाना क्षेत्र के गांव गुजारा निवासी गुडडू से की थी। शादी के बाद से सिंकी मायके नहीं जा सकी थी। जिससे मायके पक्ष के लोग परेशान थे। गुरुवार को सिंकी की मां त्रिफुला अपनी सहेली राधा देवी के साथ बेटी को विदा कराने आयी थी। गुड्डू पत्नी को भेजना नहीं चाहता था। बताते हैं विदाई को लेकर ससुराल और मायके पक्ष में कहासुनी भी हुई। इसके बाद पति और पत्नी के बीच भी विवाद हुआ। शुक्रवार को सिंकी मायके जाने की जिद पर अड़ गई। इससे झल्लाए पति ने गुस्से में आकर पास पड़ी बगौड़ी उठाई और पत्नी पर कई वार कर दिए। इससे सिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। आंखों के सामने बेटी की निर्मम हत्या देख मां बेसुध होकर गिर पड़ी। घटना को अंजाम देने के बाद गुड्डू मौके से फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ फूलबेंहड़ देव सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पति गुड्डू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।   
विज्ञापन

पहली बीबी की हो चुकी है मौत
शुक्रवार को पति के हाथों मारी गई सिंकी गुडडू की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिससे एक बेटा भी है। बताते हैं गुड्डू बिहार में मजदूरी करने आता जाता था। इस बीच बेरोनभटोल गांव की सिंकी से उसने दूसरा ब्याह रचाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed