{"_id":"ff38827267d054e3c3fd834a22bb0462","slug":"mratka-kai-bhai-nai-darg-kairaia-dagaig-hatya-ka-mukudhma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतका के भाई ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतका के भाई ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 04 Aug 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला शांतिनगर में सोमवार को गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामलेे में मृतका के भाई ने सदर कोतवाली में दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को मोहल्ला शांतिनगर निवासी नीरज उर्फ अवनीश की पत्नी 28 वर्षीय अनुपम गौड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी, जबकि मौके पर शव कमरे में बेड पर पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायके वालों को सूचना दी थी, जिसके बाद मृतका के भाई आनंद कुमार निवासी डिहुवा थाना बांडा जिला बहराइच ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। मृतका के भाई ने आरोप लगाया हैै कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे और मांग पूरी न होने पर उसकी बहन को मार डाला। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर सास सुमन, ननद और पति नीरज उर्फ अवनीश के खिलाफ दहेज एक्ट, गैैर इरादतन हत्या आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैै। एसएसआई रामअवतार यादव ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के गर्भवती होने की पुष्टि रिपोर्ट मिलने पर होगी।