फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Moving on your rules Sadar Kotwali police

अपने नियमों पर चलती  है सदर कोतवाली पुलिस

Thu, 10 Aug 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।  Updated Thu, 10 Aug 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Moving on your rules Sadar Kotwali police
police - फोटो : अमर उजाला
दोबारा ली तहरीर, फिर भी नहीं लिखी चोरी की रिपोर्ट  
विज्ञापन

तीन दिन से कोतवाली के चक्कर काट रहा वीडीओ 


अफसरों का आदेश सदर कोतवाली पुलिस के लिए कोई मायने नहीं रखता है। वह अपने खुद के बनाए कायदे-कानून पर काम करती है। इसकी बानगी सोमवार को शिव कॉलोनी निवासी वीडीओ के घर हुई चोरी के मामले में देखने को मिली। दोबारा तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित सुबह-शाम कोतवाली के चक्कर काट रहा है। 
बता दें कि मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार रक्षाबंधन पर सोमवार दोपहर पत्नी व दो बच्चों को लेकर सीतापुर जिले के गांव सलारपुर स्थित ससुराल गए थे। घर पर ताला पड़ा था। रात में दीवार कूदकर चोर घर में घुस गए और सेफ आदि का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये की नकदी समेत तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए थे। मंगलवार की सुबह वीडीओ घर वापस पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस पर वह कोतवाली गए और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन तहरीर लेना तो दूर कोतवाली पुलिस ने उन्हें पुलिस चौकी संकटा देवी भेज दिया। वीडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह से बुधवार की शाम तक पुलिस उन्हें चौकी और कोतवाली के बीच दौड़ाती रही। शाम को तहरीर गायब होने की बात कहकर दोबारा तहरीर ली और बृहस्पतिवार को कोतवाली बुलाया। जब वह सुबह कोतवाली पहुंचा तो उन्हे फिर शाम को आने की बात कह टरका दिया। जब वह शाम करीब सात बजे पहुंचा तो सुबह आने को कहा है। यह हाल तब है जब मुख्यालय पर ही एसपी-एएसपी के दफ्तर है। इससे जाहिर होता है कि या तो सदर पुलिस में अफसरों का कोई खौफ नहीं है या फिर अफसरों के शह पर ही पुलिस अपराधों का ग्राफ कम रखने के लिए रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।  
विज्ञापन

 
चोरी होने की बात मेरे संज्ञान में है। रिपोर्ट दर्ज हुई या नहीं यह जानकारी में नहीं है। पीड़ित यदि मेरे पास आता है और तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीराम वर्मा, सीओ सिटी  
 
पुलिस चेकिंग करती रही और चोरी हो गई बाइक  
लखीमपुर खीरी। शहर में बाइक चोरों में पुलिस का कितना खौफ है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मिश्राना चौकी पुलिस चौकी से सटे तिराहे पर चेकिंग करती रही और चेकिंग प्वाइंट से 20 कदम दूर पर आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के पास खड़ी मोहल्ला प्यारेपुर निवासी रामकरन की बाइक चोरी हो गई। बाइक स्वामी ने बताया कि वह डिग्री कॉलेज के पास बाइक खड़ी कर सब्जी लेने गए थे। 20 मिनट बाद जब वापस लौटे तो बाइक गायब मिली। बाइक स्वामी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed