{"_id":"975c85366dfca159812dc6cbc8e2fc85","slug":"motinagr-chain-snecron-the-people-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोतीनगर में चेन स्नेचरों को लोगों ने खूब पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोतीनगर में चेन स्नेचरों को लोगों ने खूब पीटा
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली सदर के मोहल्ला मोतीनगर में महिला की चेन खींच कर भाग रहे बाइक सवार दो उचक्कों को मोहल्ले के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और खूब पिटाई की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों बदमाशों को मोहल्ले वासियों से छुड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला मोतीनगर निवासी स्वर्गीय एसपी तिवारी की पत्नी किरन तिवारी शनिवार को सुबह लगभग दस बजे मोहल्ले में ही रह रही अपनी बहन के यहां जा रही थीं तभी बाइक सवार दो उचक्के उनकी चेन खींच कर भागने लगे। किरन तिवारी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आ गए। इसी दौरान बाइक सहित भाग रहे बदमाशों की बाइक का पहिया नाली में चला गया और बाइक गिर गई। तभी मोहल्ले वालों ने दोनों को पकड़ लिया और खूब पिटाई की। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की बाइक कब्जे में लेकर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को अपना नाम सूरज निवासी कांशीराम कॉलोनी सीतापुर तथा राजू निवासी बड़िगन जिला सीतापुर बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।