{"_id":"570f9a024f1c1b3a244a6ae9","slug":"mother-and-son-hostage-and-a-half-million-including-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे को बंधक बनाकर नकदी सहित डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे को बंधक बनाकर नकदी सहित डेढ़ लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
कफारा पुलिस चौकी में दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज नहीं
कोतवाली की कफारा पुलिस चौकी क्षेत्र के तेजनपुरवा गांव में बुधवार की रात एक किसान के घर में घुसे आठ बदमाशों ने मां-बेटे को बांधकर 65 हजार की नकदी सहित डेढ़ लाख का सामान लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए, जिसके बाद मां-बेटे किसी तरह बंधनमुक्त हुए। पीड़ित ने कफारा पुलिस चौकी में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कफारा पुलिस चौकी क्षेत्र के तेजनपुरवा गांव में बुधवार की रात आठ बदमाश किसान लक्ष्मीनारायण वर्मा के घर में घुस गए। घटना के समय गृहस्वामी लक्ष्मी नारायण रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर में उनका बेटा विजय कुमार और पत्नी लल्ली देवी सो रही थी। बदमाशों ने असलहों के बल पर मां-बेटे को बंधक बना लिया, फिर बक्से में रखे 65 हजार रुपये, दो जोड़ी सोने की झुमकी, कपड़ा, बर्तन आदि सामान कीमत करीब डेढ़ लाख लूट कर फरार हो गए। जाते जाते बदमाशों ने मां-बेटे को पीटकर एक कमरे में बंद कर दिया। सुबह पड़ोसियों ने कमरा खोलकर बाहर निकाला। किसान लक्ष्मीनारायण गुरुवार बारह बजे घर पहुंचे, तो पूरा वाकया पत्नी और बेटे ने बताया। इसके बाद उसने कफारा पुलिस चौकी पहुंचकर लूट की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। चौकी प्रभारी कन्हैया लाल यादव ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।