{"_id":"9d47cb225f9aba2ca856ff4b40dadc0d","slug":"mohammadi-ssi-and-two-so-line-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदी एसएसआई और दो एसओ लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहम्मदी एसएसआई और दो एसओ लाइन हाजिर
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 12 Jan 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण करने में नाकाम और घटनाओं के वर्कआउट न कर पाने के चलते एसपी अखिलेश चौरसिया ने पंचायत चुनाव के बाद महकमे में फेरबदल की शुरुआत कर दी है। सोमवार की देररात एसपी ने इस क्रम में निघासन और हैदराबाद थानों के एसओ को लाइन हाजिर करते हुए इनके स्थान पर नए एसओ बनाए हैैं। वहीं विवादों में घिरे मोहम्मदी कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र कुमार को भी लाइन हाजिर किया गया है।
एसपी अखिलेश चौरसिया के मुताबिक निघासन के एसओ डीके यादव को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर धौरहरा एसएसआई अमर सिंह को एसओ की जिम्मेदारी सौंपी हैै। वहीं हैदराबाद थाने के एसओ अजय यादव को भी घटनाओं का खुलासा न पाने पर लाइन हाजिर किया गया है और इनके स्थान पर हाल में ही हरदोई से आए एसआई विश्वनाथ यादव को एसओ बनाया गया है। इसके अलावा मोहम्मदी कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र कुमार को लाइन हाजिर किया गया है, जिनके विरुद्ध एक वकील के पुत्र के साथ अभद्रता करने की शिकायत थी। बताते चलें कि पंचायत चुनाव निपटने के बाद जिले में चोरी-लूट की वारदातों का ग्राफ अचानक बढ़ गया है, जिस पर अंकुश लगाने के साथ ही घटनाओं का खुलासा करने पर जोर देते हुए एसपी ने एक सप्ताह पूर्व ही सभी एसओ को चेतावनी दी थी। सूत्रों की माने तो कुछ और थानों के एसओ बदले जा सकते हैं।
तीसरी बार जिले में एसआई विश्वनाथ की आमद
पंचायत चुनाव के बाद इस जिले में अपनी आमद कराने में कामयाब रहे एसआई विश्वनाथ यादव को हैदराबाद थाने की कमान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। जबकि पुलिस महकमा रि-पोस्टिंग करने में सावधानी बरतने का दावा भी करता है। बसपा सरकार में एसआई विश्वनाथ यादव नीमगांव थाने में सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज रहे, जिसके बाद उनका तबादला जीआरपी में हो गया था। सपा सरकार आने पर एक बार फिर वह खीरी में आमद कराने में सफल रहे, जिसके बाद वह दो बार पसगवां और एक बार मैगलगंज थाने के एसओ बने। वर्ष 2015 में उनका तबादला हरदोई जिले में हो गया था, जिसके बाद पंचायत चुनाव निपटते ही एक बार फिर उनकी आमद खीरी में हो गई।