फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mobile shop theft, police slept

मोबाइल शॉप में चोरी, सोती रही पुलिस

Wed, 04 Jan 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Wed, 04 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mobile shop theft, police slept
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
शटर तोड़कर घुसे चोर उड़ा ले गए तीन लाख का माल 
विज्ञापन

पुलिस पिकेट और पेट्रोल पंप से से चंद कदम पर हुई वारदात

बेखौफ चोरों ने पुलिस पिकेट और पेट्रोल पंप से चंद कदमों की दूरी पर स्थित आनंद मोबाइल शॉप का शटर तोड़ दिया और 30 हजार की नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये का माल बटोर ले गए। खासबात यह है कि रात में पिकेट प्वाइंट पर पुलिस तैनात रही पर पुलिस वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
कस्बे में ढखेरवा रोड पर आनंद चतुर्वेदी का मकान हैं। मकान में ही उन्होंने  मोबाइल की दुकान खोल रखी है। दुकान से चंद कदम की दूरी पर एक तरफ जहां प्रमुख चौराहा है। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंप है। प्रमुख चौराहा पर रात में पिकेट तैनात रहती है। दुकान मालिक आनंद चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार की रात दुकान बंद करके घर  चले गए। बुधवार सुबह पास में स्थित एक मशीनरी स्टोर के मालिक सुरेश मौर्या ने अपनी दुकान खोली। दुकान की सफाई करते समय सुरेश मौर्या की नजर उनकी दुकान की ओर गई तो देखा कि दुकान का एक तरफ का शटर उठा हुआ था। शंका होने पर उन्होंने आनंद चतुर्वेदी को फोन करके शटर टूटा होने की जानकारी दी। आनंद चतुर्वेदी ने बताया कि जब वह ताला  खोलकर अंदर घुसे तो देखा कि दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा था। 30 हजार की नकदी, 50 मोबाइल गायब थे। इसके अलावा करीब 20 हजार रुपये के मेमोरी  कार्ड, लैपटॉप आदि सामान गायब था। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

--
व्यापारियों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल
पुलिस पिकेट के पास हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पुलिस गश्त के नाम पर खानापूरी करती है। चौराहा पर रात भर लगने वाली पुलिस पिकेट भी इधर-उधर नहीं हिलती। यदि पिकेट पुलिस सीटी आदि बजाकर सड़क पर घूम ले तो इन घटनाओं को रोका जा सकता है। व्यापारियों ने घटना का खुलासा शीघ्र न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed