{"_id":"75b6211a5b5bff741de4407c61a25fed","slug":"missing-man-s-body-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का शव बरामद
गोला गोकर्णनाथ
Updated Fri, 13 Feb 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला कुम्हारन टोला के एक युवक का शव रजौरा मोड़ पर संदिग्ध हालात में सड़क पर पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था और पैरों को किसी वाहन ने रौंद दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।
गोला चीनी मिल में केन आपरेटर के पद पर तैनात बालकृष्ण मिश्रा का पुत्र वरुण (27) बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे घर से पैदल अपनी वोटर आईडी और राशनकार्ड लेकर फोटोकॉपी कराने की बात कहकर निकला था। दोपहर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने मोहल्ले में पूछताछ की। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने बताया कि वरुण बहेरा गांव के निकट बाईपास पर नशे में पड़ा है। जब घरवाले वहां पहुंचे तो वरुण नहीं मिला। इस पर युवकों के साथ परिवार वालों ने पूरा बाईपास खंगाल डाला, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर तक वरुण के घर न लौटने पर घरवालों ने परिचितों और रिश्तेदारी में भी उसकी खोजबीन की।
शुक्रवार की सुबह किसी ने पुलिस को रजौरा मोड़ पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से वोटर आईडी और राशनकार्ड मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना दी। घरवालों की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
20 घंटे कहां रहा वरुण
चर्चा है कि वरुण फोटोकॉपी कराने घर से निकला था लेकिन वह 20 घंटे तक कहां और किस स्थिति में रहा। यह जांच का विषय है। वरुण के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। पुलिस इस मामले को दुर्घटना में हुई मौत बता रही है लेकिन 20 घंटे तक वरुण के गायब रहने और शहर से दो किलोमीटर दूर शव मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सीओ गोला मधुबन सिंह ने बताया कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में बताई जा रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवाले अगर किसी पर संदेह जताते हुए हत्या होने की तहरीर पुलिस को देंगे तो उनकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।