{"_id":"57efef234f1c1bd31c573bdf","slug":"miscreants-raided-the-home-of-retired-power-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने रिटायर्ड बिजली कर्मी के घर धावा बोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने रिटायर्ड बिजली कर्मी के घर धावा बोला
अमर उजाला ब्यूरो/बांकेगंज।
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घर में घुसे बदमाशों का परिवारीजनों ने डटकर किया मुकाबला
- रिटायर्ड बिजली कर्मी के सिर पर प्रहार कर गंभीर घायल किया
- बदमाशों की तलाश में ग्रामीणों और पुलिस ने गन्ने की घेराबंदी की
बीती रात कस्बे के निकट कुकरा-बांकेगंज रोड पर बदमाशों ने रिटायर्ड बिजली कर्मचारी के घर धावा बोल दिया। पालतू कुत्ते के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर बिजली कर्मी और उसके पुत्र जाग गए। जाग होने पर परिवारीजनों और घर में घुसे तीन बदमाशों का आमना-सामना हो गया। परिवारजनों ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का डटकर मुकाबला करने के साथ ही सेलफोन से स्थानीय पुलिस को सूचना भी दे दी। अपने को घिरा देख बदमाशों ने बिजली कर्मी के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया, मौका पाते ही बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश की। उन्होंने घर के बगल गन्ने खेत की घेराबंदी भी की इसके बावजूद पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं पाई। रिटायर्ड बिजली कर्मी ने घटना की तहरीर थाना मैलानी में दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
घटना शुक्रवार/शनिवार रात एक बजे लगभग की है। कस्बे में बिजली उपकेंद्र के सामने घर बनाकर परिवार के साथ रह रहे रिटायर्ड बिजली कर्मी प्यारे लाल ने बताया कि बीती रात घर के पालतू कुत्ते के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर घर में जाग हो गई। इस दौरान नींद से जागे परिवारीजनों को किसी की मौजूदगी की आहट मिली। प्यारे लाल ने बताया कि वह और परिवारीजन कुछ समझ पाते इससे पहले घर के अंदर मौजूद तीन बदमाशों से उनका आमना-सामना हो गया। बदमाशों को देख निहत्थे परिवारीजनों ने बदमाशों को ललकारते हुए उनका डटकर मुकाबला किया। इस बीच एक बदमाश ने रिटायर्ड बिजली कर्मी के सिर पर डंडे से जोरदार प्रहार गंभीर घायल कर दिया। अपने को घिरा देख तीनों बदमाश घर के अंदर बने जीने की दीवार से छलांग लगाकर कूद कर भाग गए। प्यारेलाल ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच थी। इसमें तीन घर के अंदर और दो बदमाश बाहर खडे़ हुए थे। प्यारेलाल और परिवारीजनों के मुताबिक सभी बदमाश कच्छा-बनियान पहने हुए थे। उन्होंने बताया कि जाग होने पर बदमाश उनके घर से कोई सामान नहीं ले जा सके। उधर बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि रिटायर्ड बिजली कर्मी ने घटना की तहरीर थाना मैलानी में दी है। घटना की जांच के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
रेलवे गेट के पास रात दस बजे दिखी थी एक संदिग्ध वैन
कस्बा के निकट रेलवे गेट के पास राहगीरों और ग्रामीणों को एक संदिग्ध वैन खड़ी दिखाई थी। ग्रामीणों ने बताया कि वैन सवार पांच युवक सड़क पर खड़े होकर आपस में कुछ बहस करते रहे। इसके बाद पांचों युवक वैन में सवार होकर कुकरा की ओर चले गए। बावजूद इसके किसी ने भी इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नही दी। लोगों का अनुमान है कि इन्हीं वैन सवार युवकों ने रिटायर्ड बिजली कर्मी के घर घुसकर घटना को अंजाम दिया होगा।