{"_id":"57ed22084f1c1bca7f573eac","slug":"miscreants-looted-rs-one-lakh-from-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने मुनीम की से एक लाख रुपये लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने मुनीम की से एक लाख रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/सिंगाही।
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
बाइक पर सवार दो बदमाशों ने क्षेत्र से वसूली कर पलियाकलां जा रहे एक स्पेयरपार्ट्स की दुकान के मुनीम पलियाकलां निवासी ओमप्रकाश की बाइक निघासन मार्ग पर ग्राम अयोध्यापुरवा के पास असलहों के बल पर रोक ली और उसकी पिटाई कर एक लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। सूचना पर पहुंची सिंगाही और थाना निघासन की पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
ओमप्रकाश ने बताया कि वह पलिया स्थित एक स्पेयरपार्ट्स की दुकान का मुनीम है। हफ्ते में एक बार निघासन, सिंगाही और बेलरायां से उधारी वसूल करने के लिए जाता है। गुरुवार को वह उधारी के एक लाख रुपये वसूल कर घर वापस जा रहा था। अयोध्यापुरवा के पास पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर रोक ली और उसकी पिटाई कर असलहों के बल पर रुपयों से भरी बैग लूटकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना सिंगाही पुलिस को दी। सूचना पर सिंगाही और निघासन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित मुनीम ने घटना की तहरीर सिंगाही पुलिस को दी है, पहले तो पुलिस ने आनाकानी की। बाद में लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने मौका मुआयना किया और घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।
भैंसा बेचकर आ रहे ग्रामीण से 75 हजार लूटे
नकहा। जक्शर पशु बाजार से भैंसा बेचकर कसबा नकहा निवासी अजय अपने साले के साथ घर वापस आ रहा था। गांव साहजनी के पास तीन बदमाशों ने उसे दबोच लिया और पहले दोनों की जमकर पिटाई की। उनके पास से भैंसा बिक्री करने के रखे 74 हजार रुपये लूट ले गए। सरेशाम हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर चौकी नकहा पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही बदमाशों की सुरागरसी करने की जरूरत समझी।