फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Miscreants looted grocer 1.40 million

बदमाशों ने किराना व्यापारी से 1.40 लाख लूटे 

Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा। Updated Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted grocer 1.40 million
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
- व्यापारी की बाइक भी ले गए साथ 
विज्ञापन

- पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध 

वसूली कर वापस लखीमपुर जा रहे किराना व्यापारी मोहन मित्तल को बाइक सवार दो बदमाशों ने ढखेरवा चौराहा-शारदानगर मार्ग पर गांव लौखनिया के संकल्पा मोड़ पर रोक लिया और असलहों की बल पर 1.40 लाख रुपये और उनकी बाइक लूट ले गए। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध बता रही है। 

लखीमपुर शहर निवासी मोहन मितत्ल की संकटा देवी में किराने की थोक दुकान है। सोमवार को वह धौरहरा क्षेत्र में बकाया वसूल करने बाइक से आए थे। सायं करीब पांच बजे वापस जाते समय ढखेरवा चौराहा-शारदानगर रोड पर पीछे से आए अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक रोक ली और 1.40 लाख रुपये और व्यापारी की बाइक लूट ले गए। व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की सुरागरसी की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि व्यापारी का कहना है कि लूटपाट होने के बाद वह दूसरे वाहन से लखीमपुर गए। बाद में वहां से वापस आकर घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल का कहना है कि बीच में कई चौकियां होने के बाद भी पुलिस को सूचना न देना घटना को संदिग्ध प्रतीत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed