फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions of houses broken into and goods made

मकान का ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का सामान 

Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Millions of houses broken into and goods made
चोर
चोराें ने मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी बैंक कर्मचारी के घर को बनाया निशाना
विज्ञापन

घटना गटक गई पुलिस, नहीं दर्ज की रिपोर्ट 

बेखौफ चोरों ने शहर की मिश्राना पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी इलाहाबाद बैंक कर्मचारी के मकान का ताला तोड़ कर घर में घुस आए और अलमारी का लॉकर आदि तोड़कर उसमे रखी 17 हजार रुपये की नगदी-जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। बैंक कर्मचारी के पुत्र ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन चौकी पुलिस घटना को छुपा गई और इसकी जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को भी नहीं दी, न ही घटना की रिपोर्ट दर्ज की। 

मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी आलोक नाथ ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर हैं और शाहजहांपुर में रहते हैं। उनकी मां इलाहाबाद बैंक शाखा, हरदोई में दफ्तरी हैं। मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित मकान पर किराएदार रहते थे। वह खुद हफ्ते में एक  दो बार आते-जाते थे। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को किराएदार मकान छोड़ कर चले गए। घर के मेन गेट और सभी कमरों में ताला लगा हुआ था। गुरुवार की शाम जब वह शाहजहांपुर से वापस मकान पर आए तो देखा मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर घुसने पर देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर भी खुला पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होने पर आसपास के तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर चौकी मिश्राना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आलोक नाथ ने बताया कि चोर लॉकर में रखे 17 हजार रुपये, एक सोने की चेन, तीन अंगूठियां, बर्तन समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने घटना की तहरीर मिश्राना चौकी पुलिस को दी, लेकिन चौकी पुलिस ने न तो मामले की जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी और न ही रिपोर्ट दर्ज ही नहीं की। मिश्राना चौकी इंचार्ज जेपी यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed