{"_id":"808381160ccb3e0ce907f01cc76a8960","slug":"millions-of-house-breaking-theft-locks-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 26 Dec 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात को चोरों ने मोहल्ला आवास विकास में बंद मकान के ताले तोड़कर करीब सात लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी दूसरे दिन पड़ोसियों ने फोन से लखनऊ गए गृहस्वामी को दी, जिसके बाद फौरन ही वह लखनऊ से लखीमपुर भागे। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी सूर्यप्रकाश सचान भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह घर पर ताला डालकर परिवार समेत लखनऊ गए थे। इस बीच मौका पाकर चोरों ने रात में घर के ताले तोड़कर जेवरात, कीमती सामान सहित करीब सात लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी के मुताबिक चोरों ने सोने का हार, चेन, झुमकी, जंजीर आदि चोरी कर लिया। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जिसमें तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।