फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions of cargo took off thieves

लाखों का माल उड़ा ले गए चोर

Fri, 16 Sep 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Fri, 16 Sep 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Millions of cargo took off thieves
chori - फोटो : amar ujala
एक ही रात में एक बेकरी और दो मकानों पर धावा
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नूगंज के वार्ड नं 20 में एक ही रात में चोरों ने एक बेकरी और दो मकानों में धावा बोलकर नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया।
मोहल्ला निवासी मोहम्मद लईक अहमद के बेकरी कारखाने में 15/16 की रात में चोर पिछवाड़े खिड़की में लगी ईंटें हटाकर घुस आए और कारखाने में कारीगरों का रखा सामान और उनके बक्से के ताले तोड़ डाले। लईक के पिता सईद ने बताया कि ईद होने के कारण कारीगर अपने घर चले गए थे और लईक भी रिश्तेदारी में गया था, इसलिए बेकरी में कोई नहीं था। चोरों के हाथ कुछ भी नहीं लगा। 
बाद में चोरों ने कारखाने की छत पर सीढ़ी के सहारे चढ़कर पड़ोसी राशिद के मकान को भी निशाना बनाया। राशिद ने बताया कि वह मकान पर ताला डालकर अपने परिवार सहित ईद पर मितौली अपने बहनोई के यहां गया था। चोरों ने राशिद के मकान के कमरे का ताला तोड़ने के बाद कमरे में  रखे संदूक, सेफ तोड़कर उसमें रखे 11 हजार रुपये, दो सोने की चूड़ी, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झाले, एक मांगबेदी, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी बाली, चोटी में लगाने वाला चांदी का फूल चोरी कर लिया और मकान के पिछले दरवाजे की लॉक खोलकर फरार हो गए। मकान का पिछला दरवाजा खुला देखकर मोहल्ले वालों ने मकान के अंदर जाकर चोरी की सूचना राशिद को दी। 
विज्ञापन

राशिद के मकान से कुछ कदमों की दूरी पर चांद मियां के मकान को भी रात में ही चोरों ने निशाना बनाया। चांद मियां ने बताया कि मकान में खटपट की आवाज सुनकर वह जाग गए, जिसकी आहट पाकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार पांडे के अनुसार चोरी की सूचना मिली है। मौके पर पड़ताल की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed