{"_id":"daf85694b17f7e5c4246c13171f1af9c","slug":"millions-miscreants-looted-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने लाखों का सामान लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने लाखों का सामान लूटा
पलियाकलां
Updated Sat, 10 Oct 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात एक दर्जन से अधिक असलहाधारी नकाबपोश बदमाशों ने मरौचा गांव के एक घर में धावा बोला और गृहस्वामी की पत्नी को बंधक बनाकर नगदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का माल लूट लिया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया और ग्रामीण भी एकत्र हुए लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन और नारेबाजी भी की।
मरौचा निवासी महादेव रिश्तेदारी में गया था और घर में उसकी पत्नी मनपत्ती व बच्चे थे। उसके मुताबिक शुक्रवार की देर रात एक दर्जन से अधिक असलहाधारी बदमाश घर में घुस आए और उसको अपने कब्जे में ले लिया। मां को बदमाशों के कब्जे में देख बच्चे सहम गए। बदमाशों ने एक-एक कर घर के बक्से आदि खंगाल डाले और फिर उसमें रखे चांदी के हाथफूल, करधनी, पायल, सोने के कान के कुंडल, गले की माला, सोने के फूल आदि समेत 15 हजार रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए। बदमाशों के निकलते ही महिला ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग निकले। ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने गांव में नारेबाजी और प्रदर्शन कर पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाया। इधर पुलिस का कहना है कि ज्यादातर स्टाफ चुनाव ड्यूटी पर चला गया लेकिन फिर भी गश्त की जा रही है।