फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Motorists clash over failure to yield way; cross-FIRs filed following road rage incident.

Panchkula News: साइड न देने पर भिड़े वाहन सवार, रोडरेज के बाद क्रॉस एफआईआर

Thu, 17 Sep 2026 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Motorists clash over failure to yield way; cross-FIRs filed following road rage incident.
इंडस्ट्रियल एरिया में थार और छोटा हाथी सवारों के बीच मारपीट, तोड़फोड़ और चाकू से हमला करने के आरोप
विज्ञापन

सेक्टर-20 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया, सीसीटीवी फुटेज से घटनाक्रम की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और फेज-2 की डिवाइडिंग रोड पर साइड न देने पर दो वाहन सवारों में रोडरेज हो गया। काले रंग की थार और छोटा हाथी वाहन सवारों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने, वाहन में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छोटा हाथी चालक पक्ष ने लगाया रास्ता रोककर पीटने का आरोप
चंडीगढ़ के सुंदरनगर निवासी रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर को उसका बेटा राजू छोटा हाथी वाहन लेकर सीआईडी कट की तरफ जा रहा था। इसी दौरान काले रंग की थार से साइड देने को लेकर विवाद हो गया। रिंकू के अनुसार, बाद में वह अपने मालिक मुकेश सिंगला और ड्राइवर बोबी के साथ टाटा नेक्सॉन में पुलिस चौकी जा रहा था। प्लॉट नंबर 372 के पास थार सवारों ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद फैक्टरी के पास मौजूद कुछ युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में रिंकू के सिर में चोट लगी और नेक्सॉन के शीशे तोड़ दिए गए। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थार सवार ने चाकू से हमला करने का लगाया आरोप
वहीं, सेक्टर-21 निवासी सारांश गर्ग ने पुलिस को बताया कि वह दोस्त भानुप्रताप के साथ थार में चंडीगढ़ जा रहा था। सीआईडी कट के पास छोटा हाथी वाहन रॉन्ग साइड से आया और साइड न देने पर विवाद हो गया। सारांश का आरोप है कि छोटा हाथी चालक ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला किया। वहीं, रिंकू ने उसके दोस्त भानुप्रताप पर पत्थर से वार किया। सारांश के अनुसार, इसके बाद वे पुलिस चौकी की ओर जाने लगे तो नेक्सॉन सवार मुकेश सिंगला, रिंकू और बोबी ने पीछा कर फैक्टरी के पास उनकी गाड़ी रोक ली और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी ने चाकू से हमले के आरोप को नकारा
दूसरे पक्ष के कारोबारी मुकेश सिंगला ने चाकू से हमला करने के आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि साइड देने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, लेकिन किसी ने चाकू से हमला नहीं किया।


सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट होगा घटनाक्रम
सेक्टर-20 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर मारपीट, तोड़फोड़ और अन्य आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed