फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions looted two houses Nimganv

नीमगांव मेंदो घरों से लाखों लूटे

Sat, 08 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बेहजम (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो बेहजम (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 08 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Millions looted two houses Nimganv
लूट - फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों को बांधकर पीटा, पुलिस ने चोरी में दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। गुरुवार की रात सात बदमाशों ने गांव वम्हनाबाद निवासी मंगू बेहना और गांव लोहटी निवासी जीतू के घर पर धावा बोल दिया और परिवार वालों की बांधकर पिटाई की। घर में रखी 47 हजार की नकदी, जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का सामान लूट ले गए। पुलिस ने तहरीर बदलवाकर गांव वम्हनाबाद में पड़ी डकैती को चोरी में दर्ज कर लिया, जबकि लोहटी गांव की घटना की तहरीर तक नहीं ली। एक ही रात में दो गांवों में पड़ी डकैती से लोगों में दहशत है।  
पहली घटना गांव वम्हनाबाद में हुई। गांव निवासी मंगू बेहना ने बताया कि वह घर के बाहर छप्पर के नीचे तथा पत्नी और बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। रात करीब 12.30  बजे सात बदमाश आ धमके। बदमाशों ने सबसे पहले बाहर सो रहे उसकी कनपटी पर राइफल लगा दी और उसे कब्जे में ले लिया। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी और उससे आवाज लगवाकर घर का मेन दरवाजा खुलवाया। पत्नी के दरवाजा खोलते ही बदमाश घर में घुस गए और पत्नी और बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर सभी को कब्जे में कर लिया और सभी की जमकर पिटाई की। बाद में एक बदमाश बंधक बनाए गए परिवार के लोगों के पास बंदूक ताने खड़ा रहा, जबकि एक मेन दरवाजे पर खड़ा रहा। शेष बदमाशों ने कमरों में रखा सामान खंगालना शुरू कर दिया। बदमाशों ने 40 हजार रुपये, जेवर, कपड़ा, बर्तन समेत करीब तीन लाख का सामान लूट लिया। बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटा लूटपाट करने के बाद सभी को कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगाकर भाग निकले। बदमाशों के जाने की आहट मिलने पर जब परिवार वालों ने शोर मचाया और दरवाजा पीटा तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद बदमाशों ने एक किलोमीटर दूर गांव लोहटी निवासी जीतू के घर पर धावा बोला। जीतू ने बताया कि उनका घर खुला हुआ है। गुरुवार की रात वह कमरे के बाहर पड़े छप्पर में परिवार के साथ सो रहा था। रात करीब दो बजे बदमाशों ने उन्हें परिवार समेत घेर लिया और गोली मार देने की धमकी देते हुए सभी को बंाध दिया और कमरे के अंदर ले गए। जहां बदमाशों ने सभी को कमरे के अंदर बंद कर लिया और कमरे में रखे सात हजार रुपये, दो जोड़ी पॉयल, एक सोने की जंजीर, दो अंगूठी, कपड़ा, बर्तन समेत करीब एक लाख रुपये का सामान लूट लिया और भाग निकले। दोनों स्थानों पर बदमाशों की संख्या सात ही बताई जा रही है। सभी बदमाश नकाब पहने हुए थे। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने सिर्फ वम्हनाबाद में हुई घटना को चोरी में दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया।  
विज्ञापन


पुलिस ने बोलकर लिखाई तहरीर
एक ही रात दो गांवों में पड़ी डकैती की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। हड़बड़ाई पुलिस ने वम्हनाबाद निवासी मंगू बेहना की ओर से दी गई तहरीर लेने से मना कर दिया और मनमाफिक तहरीर बोलकर लिखाई। पुलिस ने तहरीर में न तो बदमाशों की संख्या का जिक्र कराया और न ही लूटी गई पूरी संपत्ति का। सिर्फ 22 हजार रुपये, एक मोबाइल और कुछ अन्य सामान तमंचे के बल पर घर में घुसकर चोरी कर ले जाने की बात लिखवा ली और धारा 458, 380 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वम्हनाबाद में चोरी हुई है, पीड़ित ने जो तहरीर दी, उसी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव लोहटी की घटना की न तो जानकारी है और न ही कोई तहरीर मिली है। 

-जावेद अख्तर, एसओ थाना नीमगांव 

अछनियां से तीन भैंस चोरी 
बेहजम। गांव लोहटी से तीन किलोमीटर स्थित गांव अछनियां निवासी मेवालाल, राजेश कुमार और रामप्रसाद की एक-एक यानी तीन भैंस चोरी कर ले गए। पशुपालकों के मुताबिक तीनों भैंस घरों के बाहर बंधी थीं। पशुपालकों ने घटना की तहरीर बेहजम चौकी पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed