फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Milky abduction case The two accused arrested

दूधिया अपहरण मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2015 07:20 PM IST
लखीमपुर/सिंगाही।
लखीमपुर/सिंगाही। Updated Wed, 01 Jul 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
Milky abduction case The two accused arrested
पांच जून को थाना क्षेत्र के गांव मनमदपुर निवासी दूधिया रामनिवास के अपहरण
विज्ञापन
मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अपहरण कांड का मास्टरमांइड अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस अपहरण कांड का दुधवा टाइगर रिजर्व जोन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैैद हुई वीडियो फुटेज और सर्विलांस की मदद से खुलासा हुआ है।
बता दें कि मनमदपुर निवासी दूधिया रामनिवास को बाइक सवार बदमाशों ने पांच जून को अपहृत कर लिया था, तब वह दूध लेकर बेलरायां जा रहा था। इसके बाद अपहृर्ताओं ने रामनिवास के बड़े भाई चंद्रिका को फोन कर दस लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की थी। इस दौरान एसपी अरविंद सेन ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जल्द खुलासे की रणनीति बनाई थी। लिहाजा पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए अपहृताओं ने रामनिवास को 15 जून को छोड़ दिया था। 10 दिनों तक अपहृताओं के चंगुल में रहने के बाद लौटे रामनिवास ने पुलिस को बताया कि बेलरायां-शीतलापुर के जंगल में उसे बंधक बनाकर रखा गया था। इसके बाद एसओ जेपी यादव ने घटना का खुलासा करने के लिए जंगल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो अहम सुराग हाथ लग गए। इसके बाद सर्विलांस की मदद से सिलसिलेवार कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस अपहृर्ताओं की पहचान करने में कामयाब हो गई।
एसपी अरविंद सेन ने पत्रकारों को बताया कि क्राइम ब्रांच की मदद से पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई बाइक की पहचान की, जो थाना तिकुनिया के गांव भुल्लनपुर निवासी राजेश वर्मा की निकली। इस वारदात को शातिर अपराधी सिंगहा निवासी प्रेमपति के साथ मिलकर अंजाम दिया गया, जिसमें बघौड़िया निवासी भजन सिंह, फुट्टा फार्म निवासी जोगेंदर सिंह सहित अन्य दो व्यक्ति शामिल थे। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों ने अपहृत रामनिवास के मोबाइल में सिम डालकर बातचीत की थी, जिससे अभियुक्तों को ट्रेस करने में मदद मिली। बुधवार को पुलिस टीम ने अभियुक्त राजेश वर्मा और भजन सिंह को कालेशरण तिराहे से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed