{"_id":"57d0534a4f1c1b3639318272","slug":"middle-aged-truck-driver-in-front-of-the-police-station-to-the-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने ट्रक चालक ने अधेड़ को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के सामने ट्रक चालक ने अधेड़ को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
फरधान के गांव धौरहरा खुर्द का था निवासी
हादसे के बाद तुरंत मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
परिवार वालों ने लगाया लापरवाही का आरोप
शहर में संकटा देवी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर गोला रोड पर ओवरब्रिज की ओर से आए एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने पैदल जा रहे अधेड़ को रौंद दिया, जिसके बाद चालक ट्रक को लेकर भाग निकला। हादसे के दौरान सड़क पर काफी भीड़ थी, जिसे देखकर लोगों ने शोर मचाया। ट्रक को पकड़ना तो दूर पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। इससे लोगों में रोष फैल गया।
फरधान के गांव धौरहरा खुर्द निवासी 50 वर्षीय वशेदप्रकाश वाजपेयी फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव सुंदरवल स्थित साधन सहकारी समिति में बतौर लिपिक कार्यरत थे। बुधवार को आफिस से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। लखीमपुर आने के बाद वह टेंपो स्टैंड की ओर जा रहे थे। तभी ओवरब्रिज की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने गोला रोड मोड़ पर पैदल जा रहे वेदप्रकाश को रौंद दिया, जिससे शरीर का आधा हिस्सा बुरी तरह कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग निकला। वहीं चंद कदम दूरी पर स्थित पुलिस चौकी को इस हादसे की भनक तक नहीं लगी। लोगों ने शोर मचाया, तो वहां भीड़ लग गई। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक के पास मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी, जिसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज सुनील सिंह और कोतवाल रामजी चौधरी ने हालात और मौके की नजाकत को देखते हुए परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया, लेकिन इस दौरान कई बार लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
ओवरब्रिज और टेंपो स्टैंड खतरे का सबब
निघासन-पलिया और गोला मार्ग से जुड़ा होने के कारण संकटा देवी चौराहा सबसे ज्यादा व्यस्त रहता है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के सामने उतरने वाला ओवरब्रिज आग में घी डालने का काम कर रहा है, क्योंकि इस मार्ग से पीलीभीत-बस्ती हाईवे और सीतापुर की ओर से भारी वाहन आते हैं। इससे यहां पर हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं इन्हीं मार्गों पर टेंपो स्टैंड कोढ़ में खाज बने हैं। इसके बावजूद पुलिस की मौजूदगी न होने से बड़े हादसे का अंदेशा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही ट्रक को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई, जिसके प्रयास से गोला रोड पर लालपुर बैरियर के पास से खाली ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-रामजी चौधरी, शहर कोतवाल