{"_id":"5762eb224f1c1bb26511de5d","slug":"meat-recovered-from-sugarcane","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत से मांस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने के खेत से मांस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
meet
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर पहुंचे भाजपाइयों ने पुलिस की नोकझोंक
गांव सुक्खनपुरवा में मांस मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने बोरे में पैक मांस को जांच के लिए भेजा है। मौके पर पहुंचे भाजपाइयों ने विरोध भी किया।
गांव सुक्खनपुरवा के पूरब में घनश्याम पुरवा निवासी विनोद वर्मा के गन्ने के खेत में मांस के टुकड़े पूरे खेत में पड़े थे। एक बोरा पूरा पैक था। गुरुवार की सुबह सुक्खनपुरवा के कुछ ग्रामीण घास छीलने के लिए गए थे। वहां पर मांस देखकर वह लोग डर गए। मांस होने की सूचना उन लोगों ने घर आकर दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ ने सिपाही और दरोगा को भेजा। मांस की सूचना मिलते ही भाजपाई गंगराम जायसवाल, अनुज वर्मा, शंभू तिवारी, कुलदीप, अभिलेख वर्मा, केके तिवारी आदि लोग पहुंच गए। उन्होंने वहां पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। उसके बाद पुलिस ने बोरे में भरे मांस को बाइक पर लादकर वह थाने ले आई। भाजपाइयों का आरोप है कि पुलिस इस मांस को छुुपाना चाहती थी। उन्होंने बताया कि कई दिन पुराना होने के कारण मांस में बदबू अधिक आ रही थी। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि मांस किस जानवर का है जांच के बाद पता चलेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।