फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   maut

पेड़ से लटका मिला लापता अधेड़ का शव

Sun, 04 Jan 2015 11:57 PM IST
(मितौली)लखीमपुर खीरी
(मितौली)लखीमपुर खीरी Updated Sun, 04 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
maut
थाना क्षेत्र के सरैया गांव में एक दिन पहले से लापता अधेड़ का शव पेड़ से
विज्ञापन
लटका मिला, परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।

सरैया निवासी 50 भवानी शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे से घर से लापता था। घरवालों को शाम करीब पांच बजे जब जानकारी हुई तो तलाश शुरू की गई। काफी तलाश के बाद गांव वालों को उसका शव गांव के पूरब नहर पटरी के किनारे लगे पेड़ से लटकता मिला।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर लोगों से जानकारी ली। एसओ बृजेंद्र यादव का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवार वालों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
काफी परेशान रहता था भवानी
ग्रामीणों के मुताबिक भवानी का विवाह 25 वर्ष पहले हुआ था लेकिन उसके कोई औलाद नहीं थी। एक साल पहले भवानी ने अपनी सात बीघा जमीन अपने भतीजे के नाम कर दी थी। छह माह पूर्व शेष बची जमीन अपनी पत्नी के नाम कर दी। इसके एक सप्ताह बाद ही पत्नी गांव के ही एक व्यक्ति के साथ रफू चक्कर हो गई थी। पूंजी के नाम पर भवानी के पास कुछ भी नहीं था। पुलिस का मानना है कि इन्हीं कारणों से त्रस्त होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed