{"_id":"61a417d048b1ddd56809b2f5be94853d","slug":"married-the-imposed-allegations-of-misconduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाया दुराचार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने लगाया दुराचार का आरोप
बांकेगंज
Updated Sat, 04 Apr 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
थाना मैलानी की पुलिस चौकी बांकेगंज क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने गांव के ही युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। चौकी पुलिस के कार्रवाई न करने पर विवाहिता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा। साथ ही एसओ मैलानी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विवाहिता ने एसपी को दिए पत्र में बताया है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे वह गांव के किनारे खेत पर शौच के लिए गई थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़कर दुराचार किया। उधर, एसओ मैलानी आशुतोष मिश्र ने बताया है कि दुराचार मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चौकी इंचार्ज बांकेगंज को मौके पर भेज कर मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।