{"_id":"57e3e8864f1c1bb770a83132","slug":"married-door-lock-caused-by-fire-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा बंद कर विवाहिता ने लगाई आग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरवाजा बंद कर विवाहिता ने लगाई आग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी।
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
- पति से हुई अनबन के बाद उठाया घातक कदम
कमरे का दरवाजा बंद कर विवाहिता ने आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विंडो तोड़कर लाश का बाहर निकाला। मृतका की सास ने बताया कि पति-पत्नी की आपसी अनबन के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर केरोसीन डालकर आग लगा ली। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव वैदा निवासी रिंकू और उसकी पत्नी संतोषी के बीच कुछ अनबन चल रही थी, जिससे आजिज आकर उसने गुरुवार सुबह खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और घर में रखे केरोसीन को छिड़ककर आग लगा ली। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त उसकी सास घर के बाहर बैठी थी और उसके दोनों बच्चे बाहर खेल रहे थे। घटना की सूचना पड़ोस के गांव बिजौलिया खानपुर में रह रहे मृतका के भाई सुनील ने सौ नंबर पर पुलिस को दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की विंडो तोड़कर लाश को बाहर निकाला और पति रिंकू से प्रार्थनापत्र लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया गया कि मृतका की शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी, उसके ससुर मेवाराम की मौत हो चुकी है तथा उसके दो पुत्र विकास 6 और रोहित 4 तथा सास शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर सीबी सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।