{"_id":"58efc27d4f1c1ba368cf8be4","slug":"married-body-found-in-the-house-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव घर में मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव घर में मिला
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
थाना खीरी के गांव बेलहरी निवासी सरोज कुमार की पत्नी 25 वर्षीय लक्ष्मी देवी का शव उसके ही घर में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। मायके वालों के पहुंचने से पहले ससुराल वाले भाग निकले। मायके वालों ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना खीरी के गांव अंबरसोत निवासी चक्रपाल वर्मा ने बताया कि उनकी बहन लक्ष्मी देवी की शादी दो साल पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव बेलहरी निवासी सरोज कुमार के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि सोने की दो तोला चेन की मांग को लेकर ससुराल वाले उसकी बहन को अक्सर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। बहन के शिकायत करने पर पति व ससुराल के अन्य लोगों को समझा बुझाया भी गया, लेकिन वह लोग नहीं माने। बुधवार की शाम को गांव के कुछ लोगों ने उन्हें सेलफोन पर बहन की मौत होने की सूचना दी। सूचना पर जब वह परिवार वालों के साथ बहन के घर पहुंचे तो देखा बहन का शव आंगन में पड़ा हुआ था। वहां टीनशेड में लगी बल्ली से करीब छह फुट पर साड़ी लटक रही थी। पति और ससुराल के सभी लोग फरार थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि तहरीर मिली है।