फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   marpit

जमीन के लिए विवाद में एक को अधमरा किया

Mon, 05 Jan 2015 12:00 AM IST
लखीमपुर/शारदानगर
लखीमपुर/शारदानगर Updated Mon, 05 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
marpit
 चौकी क्षेत्र के गांव भंगहा में जमीन के लिए हुए विवाद दबंगों ने तमंचों
विज्ञापन
से फायरिंग करते हुए एक अधेड़ पर हमला बोल दिया और बांके से प्रहार कर उसे अधमरा कर दिया। इस दौरान छर्रे लगने से महिला समेत दो अन्य लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

रविवार की सुबह भंगहा निवासी कौशल पंडित गांव के ही मिट्ठू लाल के घर से चाय पीकर अपने घर जा रहे थे। तभी गांव के कुछ दबंगों ने धारदार हथियारों और तमंचों से लैस होकर हमला बोल दिया। दबंगों ने फायरिंग करते हुए कौशल पंडित के सिर में बांके और भाला से हाथ-पैरों में कई जगहों पर प्रहार किए।

फायरिंग के बीच कौशल को बचाने के लिए मिट्ठू लाल का भाई दुलारे और रिश्तेदारी में आई मुराउनपुरवा गांव की बुजुर्ग महिला श्यामा देवी छर्रे लगने से जख्मी हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां कौशल पंडित की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने रवही पुल के पास से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

वहीं मिट्ठूलाल का कहना है कि उसकी तीन एकड़ जमीन नदी में कट गई थी। इसी जगह पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इससे पहले भी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो चुकी है। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जल्द रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed