फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Marital death in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Wed, 05 Apr 2017 11:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 05 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया बीमारी से हुई मौत 
 शहर के मोहल्ला माहीगिरान में एक विवाहिता की उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में ससुराल और मायका पक्ष के लोगों के अनुसार उसकी मौत बीमारी से होनी बताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मौका मुआयना किया है। विवाहिता काअंतिम संस्कार कर दिया गया है। 

शहर के मोहल्ला माहीगिरान प्रथम निवासी उस्मान की 28 वर्षीय पत्नी शहाना बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही मौत हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर चैकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने मौका मुआयना किया है। उधर विवाहिता के पिता इकरामनगर निवासी वाहिद तथा भाई महमूद ने बताया कि वह बीमार थी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। ससुराल पक्ष के लोग भी मौत की वजह बीमारी ही बता रहे हैं। पूछताछ के बाद पुलिस भी वहां से चली गई। घटना का पता लगने पर भारी संख्या में मोहल्लेवालों की भीड़ विवाहिता के घर के बाहर लगी रही। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। लोगों ने बताया कि विवाहिता के एक पांच साल की लड़की तहजीबा तथा दो साल का लड़का शोएब है। इस बाबत चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने बताया कि घरवालों ने मौत को बीमारी से होना बताया है तथा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed