{"_id":"ef7ca22c407ba4ae3e01f77b6e7c8fa2","slug":"marapeeta-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस लादने से मना करने पर बोलेरो चालक की पिटाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस लादने से मना करने पर बोलेरो चालक की पिटाई
धौरहरा
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
मांस लादने से मना करने पर कुछ युवकों ने बोलेरो चालक की पिटाई कर दी। बोलेरो चालक ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा निवासी बोलेरो चालक कलीम अहमद ने कोतवाली धौरहरा में तहरीर देकर बताया है कि कस्बे के करीब छह युवक दो दिन पूर्व जिला सीतापुर के कस्बा लहरपुर में चल रहे इस्तमा में बोलेरो किराए पर लेकर गए थे। सोमवार की रात को जब यह लोग लहरपुर से वापस आ रहे थे तो बसंतापुर के पास युवकों ने बोलेरो चालक कलीम से जुगनूपुर की तरफ वाहन ले चलने और वहां से मांस लाद कर सिंगाही चलने को कहा। आरोप है कि मांस लादने से मना करने पर युवकों ने चालक कलीम की जमकर पिटाई की और उसके पास से 2200 रुपये भी छीन लिए। चालक कलीम अहमद ने मोबाइल से पुलिस को फोन करने का प्रयास किया तो युवकों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया।