{"_id":"58bc186d4f1c1b5453e7e8c0","slug":"many-warn-that-climate-deteriorated-majes","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल खराब करने वाले मैजेस पर कई को चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माहौल खराब करने वाले मैजेस पर कई को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर में आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने के बाद हुए बवाल के बाद पलिया पुलिस ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। वह फेसबुक, व्हाटसप और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए माहौल खराब करने वाले मैसेज डालने वालों पर नजर रख कार्रवाई की तैयारी में है। ऐसे मैसेज डालने वाले कई लोगों को पुलिस ने तलब कर कड़ी चेतावनी दी है।
पुलिस ने नगर के कुछ लोगों को इसी प्रकरण में तलब कर कड़ी चेतावनी दी है। यह लोग कौन हैं इसका पता नहीं चल सका है, लेकिन यह तय हो गया कि पुलिस की नजर फेसबुक, व्हाटसप आदि पर बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस के मुताबिक निगरानी जारी है ताकि कोई क्षेत्र में माहौल खराब न कर पाए। प्रशासन और पुलिस ने इलाके के लोगों से किसी भी धर्म जाति की भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट आदि न करने और आगे फारवर्ड न करने की अपील करते हुए ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।