{"_id":"576bf1f94f1c1bd632b47e40","slug":"man-died-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
ओमान में भारतीय की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलबेहड़ के दाउदपुर मे रहकर चलाता था ऑटो
फूलबेहड़ के दाउदपुर मे रहकर परिचित का ऑटो चलाकर जीविका चलाने वाले बदायूं जिले के मल्लेपुर निवासी 32 वर्षीय रामवीर की संदिग्ध हालात मे मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची सुंदरवल पुलिस मौका मुआयना कर लौट आई।
बदायूं जिले के गांव मल्लेपुर निवासी रामवीर करीब चार साल पहले दाउदपुर अपने गांव निवासी बालगोविंद वर्मा के यहां रुक कर उनका ऑटो चला रहा था। घर वालों के मुताबिक मृतक शराब का आदी था। इससे पिछले कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब चल रही थी। रात खाना खाकर सभी लोग सो गए थे। बृहस्पतिवार सुबह रामवीर चारपाई पर मृत मिला। जब बात फैली तो गांव वालों की भीड़ लग गई। सूचना पर सुंदरवल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर बैरंग लौट गई। पुलिस ने परिवार वालों के आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की नसीहत दी। एसओ बृजराज सिंह यादव ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।