फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   maarpeet

मारपीट में महिलाओं समेत छह घायल

Tue, 03 Mar 2015 08:13 PM IST
महेवागंज।
महेवागंज। Updated Tue, 03 Mar 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
maarpeet
 आमने-सामने रहने वाले दो परिवारों के बीच मंगलवार को जमकर मारपीट हो गई। इस खूनी संघर्ष में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के महेवागंज कस्बे में आशिक अली और नन्हे विश्वकर्मा के घर आमने-सामने हैं। आशिक अली के घर में ही सब्जी की दुकान है। मंगलवार दोपहर पिता की गैर मौजूदगी में उसकी छोटी बेटी 13 वर्षीय आशमा दुकान पर बैठी थी। इस बीच किसी बात पर नन्हे और आशिक के  परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। बताते हैं मामले ने तूल पकड़ा तो दोनाें पक्ष लामबंद हो गए। दोनाें पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। चाकू और बांका लगने से जहां आशिक अली की पत्नी नाशिरा, बेटा अब्दुल्ला और कादिर घायल हो गए। वहीं नन्हे की पत्नी सुमन और उसका पुत्र रवि और सोनू भी जख्मी हो गए। सरेआम दो परिवारों के बीच संघर्ष होता देख कुछ लोगों ने जान जोखिम में डालकर बीच बचाव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed