{"_id":"587397f34f1c1b1829ba8b99","slug":"luxury-cars-were-running-at-the-number-of-bikes-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के नंबर पर चला रहे थे लग्जरी कार, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक के नंबर पर चला रहे थे लग्जरी कार, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
chor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चोरी की है कार, चेसिस, इंजन नंबर से मालिक का पता लगाएगी पुलिस
- एसपी के नेतृत्व में हुई चेकिंग में मिली सफलता
एलआरपी चौराहा पर एसपी के नेतृत्व में हुए सघन चेकिंग तलाशी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस ने चोरी की लग्जरी कार बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार से दो तमंचे भी बरामद होने का दावा किया है।
रविवार की रात एसपी मनोज कुमार झा सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट और शहर कोतवाल दीपक शुक्ल के साथ एलआरपी चौराहा पहुंचे। एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ चार पहिया वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि इसी बीच आ रही एक लग्जरी कार के चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी घुमाकर भागने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसमें सवार दो युवक फायर कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने कार को घेरकर एक युवक समेत दबोच लिया और हल्का बल प्रयोग कर घेराबंदी कर भाग रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम सदर कोतवाली लखीमपुर के मोहल्ला खपरैला बाजार निवासी नावेद, परवेज उर्फ सनी और मोहल्ला निर्मलनगर निवासी मुकेश बताया। पुलिस ने नावेद और परवेज के पास से दो तमंचे बरामद करने का दावा किया है। सदर कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से जब कार के कागज मांगे गए तो कागज नहीं दिखा सके। शक होने पर पुलिस ने जब नंबर प्लेट की जांच की तो उस पर लिखा नंबर बाइक का निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार को सीज कर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चेसिस और इंजन नंबर से कार स्वामी का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार नावेद के खिलाफ सदर कोतवाली में लूट, चोरी आदि के पांच और परवेज के खिलाफ लखनऊ के चौक थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं।