फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Love couple poisoned , teenager

प्रेमी युगल ने जहर खाया, किशोरी गंभीर

Tue, 01 Sep 2015 11:54 PM IST
रजागंज
रजागंज Updated Tue, 01 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। दोनों सुबह गांव के बाहर खेत में मिले, जहां पहले किशोरी (16) ने जहर खाया इसके बाद युवक (22) ने जहर खा लिया। इसकी खबर गांव में फैलते ही लोगों का पीड़ित परिवारों के घर के बाहर मजमा लग गया। परिवार वालों ने आनन-फानन में दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मंगलवार की सुबह शौच के लिए खेत गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार वालों खोजबीन शुरू की। इस पर पता चला कि गांव के ही एक युवक के घर के बाहर किशोरी मरणासन्न हालत में पड़ी है। ग्रामीण बताते हैं कि किशोरी को युवक गन्ने के खेत से कंधे पर लादकर लाया था। युवक की पिछले वर्ष शादी हो चुकी है, फिर भी किशोरी से प्रेम संबंध बनाए हुए था। युवक उसे लगातार झांसा देता था कि पत्नी को छोड़कर उससे ही शादी करेगा। मंगलवार किसी बात से नाराज होकर किशोरी ने खेत पर जहर खा लिया। युवक उसे लादकर अपने घर के बाहर ले आया और इसके इसके बाद उसने भी जहर खा लिया। युवक और किशोरी एक ही जाति पासी से ताल्लुक रखते है। किशोरी क्षेत्र के ही एक कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। किशोरी को अलीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैै। जबकि युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन

एसओ फरधान शिवानंद यादव ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युगल के जहर खाने के मामले की जानकारी मिली है, लेकिन किसी पक्ष से कोई तहरीर या शिकायत नहीं मिली है। एहतियातन मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed