फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Looting, killing hygienists were opposed

लूटपाट का विरोध किया तो कर दी सफाई कर्मी की हत्या 

Mon, 19 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी/ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी/ममरी। Updated Mon, 19 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Looting, killing hygienists were opposed
loot - फोटो : amar ujala
सफाई कर्मी रमाकांत की हत्या के मामले का खुलासा, चार बदमाश दबोचे, लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद
विज्ञापन

हफ्ते भर पहले थाना हैदराबाद के गांव कचियानी निवासी रमाकांत की हत्या रंजिशन नहीं हुई थी, बल्कि बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी, जबकि उसके  ममेरे भाई को मरणासन्न हालत में छोड़ दिया था। पुलिस ने घटना में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। 
पुलिस लाइंस सभागार में एसपी अखिलेश चौरसिया ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि नौ सितंबर को थाना हैदराबाद क्षेत्र में गांव कचियानी निवासी सफाई कर्मी रमाकांत अपने ममेरे भाई विजयपाल के साथ घर वापस जा रहा था। गांव कुइयांडीह नहर के पास हमलावरों ने उसकी लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। हमलावरों की पिटाई से ममेरा भाई विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमलावर उसकी बाइक और मोबाइल भी लूट ले गए थे। मृतक के भाई ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही आशाराम, दीपू, अवधेश और जगपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक जांच से ही असलियत सामने आने लगी। जिस पर गहराई से छानबीन की गई तो मामला लूटपाट से जुड़ा निकला। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सफाई कर्मी का लूटा गया मोबाइल थाना हैदराबाद के गांव सहाबुद्दीनपुरवा निवासी सचिन के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर घटना में शामिल अन्य तीन बदमाशों के नाम बताए। जिस पर पुलिस ने उसके गांव के ही कपिल, मुनीष और विपिन को दबोच लिया। पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस और तीन चाकू बरामद किए हैं। बदमाशों द्वारा गोला रेलवे स्टेशन पर बिक्री करने के इरादे से खड़ी की गई मृतक की बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


घर वालों के पैसे न देने पर की थी लूट 
सफाई कर्मी रमाकांत की हत्या के मामले में पकड़े गए चारों आरोपी 20 से 24 साल की उम्र के हैं। हालांकि इनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पकड़े गए बदमाश कपिल का कहना है कि वह दूसरे प्रदेश में कमाई के लिए जाना चाहता था। उसके पास एक भी पैसा नहीं था। उसने अपने घर वालों से कई बार पैसे मांगे, लेकिन घर वालों ने पैसे नहीं दिए। जिस पर उसने अपने गांव के ही तीन अन्य साथियों से मिलकर लूटपाट की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या का नहीं था इरादा
पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उनका इरादा सिर्फ लूटपाट करने का था, लेकिन सफाई कर्मी और उसके साथी ने जब हाथापाई की कोशिश की तो दोनों की पिटाई कर दी गई। पिटाई के दौरान सफाई कर्मी की मौत हो गई, जिससे वह लोग घबरा गए और सिर्फ मोबाइल और बाइक लूटकर भाग गए। 


एसपी ने पांच हजार रुपये का दिया इनाम 
एसपी अखिलेश चौरसिया ने सफाई कर्मी की हत्या के खुलासे में लगाई गई पुलिस की टीम में शामिल एसओ हैदराबाद प्रमोद कुमार सिंह, एसआई केके यादव, एसआई स्वाट टीम फूलचंद, अरविंद शुक्ला, सिपाही मृत्युंजय पांडे, प्रदीप यादव, यज्ञनरायन मिश्रा, अतुल और अंकित को पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed