{"_id":"1428e68a40005fb16329a11365daec6e","slug":"loot-kai-khulasa-kai-liya-chapai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के खुलासे के लिए छापे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के खुलासे के लिए छापे
मोहम्मदी।
Updated Thu, 02 Apr 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट के खुलासे के लिए पुलिस, आबकारी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने गांव साहबगंज में बुधवार को छापेमारी की। जिसमें किसी व्यक्ति को पकड़ने में तो कामयाबी नहीं मिल सकी पर दबिश के दौरान टीम ने हजारों लीटर लहन, कच्ची शराब, सागौन की लकड़ी बरामद की। जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर जा रहे गांव गौरिया निवासी प्रगट सिंह से 60 हजार रुपये लूट लिए थे। एसपी अरविंद सेन ने इस घटना के खुलासे के निर्देश दिए, जिस पर कोतवाली पुलिस ने पीएसी, आबकारी तथा वन विभाग की टीम के साथ रेहरिया चौकी क्षेत्र के गांव साहबगंज में छापा मारा, जिसमें घर-घर तलाशी की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान चार सौ लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण और करीब पांच हजार लीटर लहन मिला, जिसे नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा सागौन की लकड़ी बरामद हुई, जिसे वन विभाग महेशपुर रेंज ने अपने कब्जे में ले लिया है।
सीओ एसी श्रीवास्तव ने बताया कि साहबगंज गांव में तलाशी के दौरान कई लोग अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। सीओ ने बताया कि ग्रामीण कागजात दिखाकर अपनी बाइक ले जा सकते हैं।