फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lodge a complaint of dowry demands

दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

Sat, 02 May 2015 07:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 02 May 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
थाना गौरीफंटा क्षेत्र की एक विवाहिता ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर पति सहित ससुराल के  अन्य लोगाें पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया तथा एफआईआर दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गौरीफंटा के दुधवा नेशनल पार्क निवासी विश्वनाथ की पुत्री प्रमिला ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी चार वर्ष पहले थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम छत्र बंगला निवासी अवधेश कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने काफी दहेज दिया था लेकिन ससुराल के लोग उससे संतुष्ट नहीं हुए और शादी के कुछ दिन बाद दहेज में दो लाख रुपये और कार मांगने लगे। इसमें असमर्थता दिखाने पर ससुराल के लोग मानसिक रूप से उसका उत्पीड़न करने लगे। 05 अप्रैल को ससुराल के लोगों ने उसका सारा जेवर आदि छीनकर घर से भगा दिया। प्रमिला ने डीएम को बताया है कि उसे पता चला है कि उसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया है जिससे उसका जीवन अंधकारमय हो गया है। वह न्याय पाने को दर भटक रही है। प्रमिला ने मांग की है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed