{"_id":"cb0fed46e201e55c20c85f867725a1b9","slug":"loaded-into-the-car-took-strove-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर गाड़ी में लाद ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर गाड़ी में लाद ले गए
महेवागंज
Updated Thu, 29 Oct 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले मे हुई कहासुनी बाद बाइक से वापस घर जा रहे दो युवकों का कुछ लोगों ने बीच रास्ते से अपहृत कर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर ग्रामीणों के साथ परिवार वाले मौके पर पहुंचे। गांव में खूब हंगामा हुआ। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। मामला फूलबेहड़ क्षेत्र के दो प्रधानों से जुड़ा होने के नाते पुलिस अभी कोई कार्रवाई नही की है।
सुंदरवल चौकी क्षेत्र के कुसमौरी गांव निवासी देवेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह मंगलवार को मेला देखने शहर गया था। वहां पर कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई थी। मेला देखकर रात दस बजे के करीब बाइक से जब वह अपने चचेरे भाई मनोज के साथ घर वापस आ रहा था तो अंदेशनगर चौराहा क्रॉस करते ही कार सवार कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया।
आरोप है कि गाड़ी से उतरते ही आधा दर्जन लोगो ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। जख्मी होने के बाद दोनों को गाड़ी में लाद कर बेलिहान की ओर ले गए। आरोप है कि कत्ल के इरादे से कमरे में बंद कर दिया। इस बीच सूचना पर परिवार वालों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। बताते है मामला दो प्रधानों के बीच जुड़ा होने के चलते दोनो पक्षों में खूब हंगामा हुआ। पीड़ित पक्ष घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। मरहम पटटी कराने के बाद उन्हें थाने लाए। पुलिस को अपहरण और मारपीट की तहरीर दी। मुकदमा तो दूर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराना भी मुनासिब नही समझा। इस बाबत एसओ देव सिंह यादव ने बताया कि मामला मारपीट का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।