{"_id":"d435ab1e6cb6b62adaff8c13b293bea5","slug":"lion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों पर बाघ ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकारियों पर बाघ ने किया हमला
बांकेगंज।
Updated Tue, 03 Mar 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की खरेहटा बीट में हिरन का शिकार करने के लिए खाबड़ लगाने गए शिकारियों पर झाड़ियों में छिपकर बैठे एक बाघ ने हमला कर दिया। शिकारी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। बाघ के हमले में जंगल से सटे मक्कागंज और भोलापुर गांव के तीन शिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की खरेहटा बीट से सटे गांव मक्कागंज और भोलापुर के कुछ शिकारी हिरन का शिकार करने की नियत से जंगल के बाहरी हिस्से में खाबड़ लगाने गए थे। किसी खतरे से अनजान यह शिकारी जंगल में खाबड़ लगा ही रहे थे कि झाड़ियों में शिकार की तलाश में घात लगाए बैठे बाघ ने उनपर हमला कर दिया। इससे तीन शिकारी गंभीर घायल हो गए। शिकारियों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बाघ के हमले में घायल हुए शिकारी चोरी छिपे एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज करा रहे हैं।
उधर इस संबध में डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, घटना की जांच एसडीओ गोला एसएन सिंह को सौंपी गई है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।