{"_id":"593c35714f1c1b1f608b486f","slug":"laxmi-found-dead-outside-of-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाहर विवाहिता की लटकती मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव के बाहर विवाहिता की लटकती मिली लाश
महेवागंज/सुंदरवल।
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
थाना फूलबहेड़ क्षेत्र के गांव गोसाईनपुरवा में गांव के बाहर आम के पेड़ से एक विवाहिता का शव लटकता देखे जाने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप ससुराली जनों पर लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गोसाईनपुरवा गांव में शनिवार सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने आम के पेड़ में एक महिला का शव लटकते देखा। इससे वहां भीड़ लग गई। इस बीच शव की पहचान गांव के ही राकेश की पत्नी 28 वर्षीय बिटोला देवी के रूप में हुई। सूचना पर निघासन क्षेत्र के दरेरी गांव से मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने शव की हालत देख पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अलोक कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता अनूप ने पुलिस को बताया कि उसने तीन साल पहले बेटी के हाथ पीले किये थे पर, ससुराल में वह खुश नहीं थी। यहां अक्सर परेशान किये जाने की बात कहती थी। कहा मेरी पुत्री आत्महत्या नहीं कर सकती थी। मायके पक्ष ने हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर अलोक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थित साफ होगी।