फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kunde hanging from the ceiling gave the young man killed

छत के कुंडे से लटककर युवक ने दे दी जान

Fri, 13 Jan 2017 11:28 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Fri, 13 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kunde hanging from the ceiling gave the young man killed
‌अात्महत्या - फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर कॉलोनी में एक युवक ने छत के कुंडे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी बबलू (35) ने  12/13की रात मकान के दूसरी मंजिल के कमरे की छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटकर जान दे दी। मृतक के पिता रामेश्वरदयाल ने बताया कि बबलू उनके पांच बेटों में सबसे बड़ा था। वह मेहनत मजदूरी कर जीवनयापन करता था। शाम को वह खाना खाकर मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में सोने के लिए चला गया। 13 जनवरी की सुबह जब बबलू काफी देर तक नीचे नहीं आया तो वह ऊपर गए तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और कुंडी खटकाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की सहारे झांककर देखा कि बबलू छत के कुंडे से लटका था। पिता ने बताया कि बबलू की एक बेटी और एक सात वर्षीय बेटा है। बबलू की पत्नी ने कई वर्ष पूर्व उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली है। सूचना पर पहुंचे नानक चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां सावित्री देवी, उसके भाई बहनों और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed