फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   KP was SO of Palia and Brijendra Nimganv

केपी पलिया और बृजेंद्र नीमगांव के एसओ बने

Fri, 16 Jan 2015 07:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Jan 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
KP was SO of Palia and Brijendra Nimganv
एसपी अरविंद सेन ने गुरुवार की रात जिले के कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। फूलबेहड़ थाने के प्रभारी निरीक्षक कुंवर प्रभात सिंह को पलिया की कमान सौंपी गई है। वहीं नीमगांव एसओ परशुराम ओझा को फूलबेहड़ भेजा गया है। मितौली एसओ बृजेंद्र सिंह यादव नीमगांव के नए एसओ बनाए गए हैं। उचौलिया चौकी प्रभारी जावेद अख्तर को मितौली का एसओ बनाया गया है। एसपी ने एसआई दिनेश कुमार को पलिया से हटाकर गौरीफंटा चौकी का इंचार्ज बनाया है। मढ़िया बाजार चौकी प्रभारी उमाशंकर मिश्रा को अजान चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसआई बृजेंद्र मिश्रा को रोडवेज चौकी से नकहा भेजा गया है। नकहा के प्रभारी राम खिलाड़ी यादव को रोडवेज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। मोहम्मदी कस्बा इंचार्ज रवि बालियान थाना पसगवां भेजे गए हैं। पुलिस लाइंस से रिषि देव सिंह को मोहम्मदी कस्बा इंचार्ज बनाया गया है। एसआई अवधेश यादव को पुलिस लाइंस से उचौलिया चौकी इंचार्ज बनाया गया है। एसआई अशोक कुमार को तिकुनियां से फत्तेपुर इंचार्ज बनाया गया है। एसआई अनिल कुमार सिंह को भीरा से थाना ईसानगर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। एचसीपी ओंकार को खमरिया चौकी से थाना ईसानगर, राकेश मिश्रा को भीरा से एलआरपी चौकी, कैलास को खमरिया से महेवागंज भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed