{"_id":"5e553a82dfe7c79d9853ea6671af70a6","slug":"kishanpur-sencchyuri-teak-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर सेंक्च्युरी से सागौन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशनपुर सेंक्च्युरी से सागौन बरामद
बांकेगंज
Updated Wed, 11 Mar 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
वनकर्मियों की टीम ने किशनपुर सेंक्च्युरी रेंज की बरूआ बीट में अवैध रूप से काटी गई सागौन की 13 बोटा बेशकीमती लकड़ी बरामद की है। लकड़ी को नदी पार ले जाने के लिए पानी में डाली गई नाव को भी वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि लकड़कट्टे भागने में कामयाब रहे। वन विभाग उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
किशनपुर सेंक्च्युरी के रेंजर वीसी तिवारी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेंज की बरूआ बीट में शारदा नदी किनारे कुछ लकड़कट्टों ने जंगल से बेशकीमती सागौन की लकड़ी काट कर नदी पार ले जाने के लिए नाव लगा रखी है। सूचना पाकर रेंजर ने वनकर्मियों की टीम के साथ घेराबंदी कर नदी में नाव पर लाद कर ले जाई जा रही 13 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद कर ली। इस दौरान लकड़ी तस्कर वन विभाग की टीम को देखकर फरार हो गए।
वन विभाग ने लकड़ी और नाव को अपने कब्जे में ले लिया है। रेंजर वीसी तिवारी ने बताया कि इस कार्य में लिप्त आठ लकड़कट्टों में से पांच की पहचान कर ली गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह वन विभाग की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान रेंजर वीसी तिवारी, फारेस्टर शकील अहमद, वन्य जीव रक्षक जयकार शाही, प्रमोद तिवारी, राकेश शुक्ल, जगदीश राना आदि मौजूद रहे।
चार बोटा सागौन और साल का चिरान मिला
मझगईं। कोठिया गांव में एक घर से करीब चार बोटा सागौन और साल की लकड़ी का चिरान बरामद किया गया।
दुधवा नेशनल पार्क की रमुआपुर चौकी पर तैनात दरोगा सिकंदर अली ने बताया कि कोठिया गांव के एक घर से चार बोटा सागौन और साल का चिरान बरामद हुआ है। इसमें अभी किसी की गिफ्तारी नहीं की गई। सूत्रों की माने तो चौकी के कर्मी मजदूरों से बेगार कराते हैं और फिर उन्हें मजदूरी देने की बजाए सूखी लकड़ी ले जाने की छूट देते हैं।