{"_id":"580cc7fc4f1c1bc24dbc18dc","slug":"kiosks-root-window-goods-made-hajron","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखे की खिड़की उखाड़कर उड़ाया हजारों का सामान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोखे की खिड़की उखाड़कर उड़ाया हजारों का सामान
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां खीरी।
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस के गश्त न करने से चोरों की बढ़ी सक्रियता
दीपावली का त्योहार नजदीक आते और पुलिस गश्त न होने से बेलरायां चौकी क्षेत्र में अपराधी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार की रात बेलरायां चीनी मिल गेट के पास स्थित शंभू कश्यप के पान के खोखे की खिड़की उखाड़कर चोर सात सौ रुपये की नगदी समेत करीब 10 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौके पर जाना भी मुनासिब नहीं समझा।
कस्बा बेलरायां निवासी शंभू कश्यप का पान का खोखा बेलरायां चीनी मिल गेट के पास स्थित है। चीनी मिल का मुख्यद्वार होने के कारण पूरी रात लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन पुलिस की गश्त न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार की रात चोरों ने खोखे की खिड़की उखाड़ दी और उसमें रखे सात सौ रुपये, बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, तंबाकू समेत करीब 10 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौके पर भी जाना मुनासिब नहीं समझा। बता दें कि महीनेभर पहले इसी स्थान से कुछ दूरी पर खड़े सात ट्रकों का डीजल, बैटरी समेत अन्य सामान चोर खोल ले गए थे, जिसकी भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।