{"_id":"589c8a5f4f1c1bc15537af49","slug":"kiosks-in-suspicious-circumstances-mechanic-s-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखे में संदिग्ध हालात में मिला मैकेनिक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोखे में संदिग्ध हालात में मिला मैकेनिक का शव
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गले में कसा था गमछा, सिर लटक रहा था खोखे से बाहर
परिवारवालों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
कस्बे में स्थित गुरुद्वारे के पास कस्बा निवासी मैकेनिक का शव संदिग्धावस्था में उसके ही खोखे में पड़ा मिला। मृतक के गले में गमछा बंधा हुआ था और सिर खोखे से बाहर लटक रहा था। परिवार वालों का कहना है कि युवक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, लेकिन उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली और कस्बा मैगलगंज निवासी सूबेदार(38) बाइक मैकेनिक है। वह अपने मकान से कुछ ही दूरी पर एक खोखे में बाइकों की मरम्मत करता है। मृतक के भाई राजकिशोर ने बताया कि उनका भाई कभी-कभी दुकान में ही रुक जाता था। बुधवार को भी भाई घर नहीं आया और खोखे में रुक गया। वृहस्पतिवार की सुबह उसका खोखे में शव बरामद हुआ। उसकी गर्दन खोखे के बाहर लटकी हुई थी। उसके गले में गमछा कसा हुआ था। उन्होंने बताया कि भाई की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, लेकिन परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। हत्या क्यों और किसने की होगी? इस मामले में परिवार वाले कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।