{"_id":"586b9c634f1c1ba709159222","slug":"kiosks-fire-loss-of-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखे में लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोखे में लगी आग, हजारों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
वाईडी कॉलेज के मैदान के निकट नहर के किनारे रखे खोखे में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे करीब 20 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान स्वामी ने रंजिशन आग लगाने का शक जताते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि वह नहर के किनारे वाईडी कॉलेज के मैदान के पास खोखा रखकर परचून की दुकान करता है। सोमवार की रात किसी ने उसके खोखे में आग लगा दी। सुबह वह जब दुकान खोलने पहुंचा तो उसे इस बात की जानकारी लगी। कुलदीप ने बताया कि दुकान में करीब 20 हजार रुपये का सामान था। उसने रंजिशन आग लगाए जाने का शक जाहिर करते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।