{"_id":"c73ec11fa05fb778ea6ea8bd4482f43a","slug":"killing-two-people-including-a-child-with-fever-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बालक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुखार से बालक समेत दो लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
तेज बुखार से अलग-अलग इलाकों में बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
अमीरनगर। क्षेत्र में तेज बुखार से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि लखनऊ में भर्ती कराए गए दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
इलाके में डेंगू बुखार ने तेजी से पैर पसार लिए हैं, डेंगू से पीड़ित दो मरीजों का लखनऊ में इलाज चल रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई खास ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते कस्बे में बुखार को लेकर दहशत का माहौल है। निजी डॉक्टरों के यहां साधारण बुखार वालों की लंबी लाइन लग रही है। क्षेत्र के राजगढ़ निवासी इंद्रसेन के पुत्र अभिजीत (4) को दो दिन पहले तेज बुखार आया। उसकी बुधवार को मोहम्मदी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, वहीं गरदहा निवासी एक परिवार के शेर खां (62) पत्नी नफीसा (60), पुत्र मतीन खां (18) डेंगू से पीड़ित हैं। इसमें मतीन खां का लखनऊ में इलाज चल रहा है। देवरिया निवासी खालिद खां के पुत्र आदिल खां (13) भी डेंगू की चपेट में है जिसका भी लखनऊ में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने गांव में सफाई व्यवस्था सही कराने की मांग की है।
बरवर। नगर के मोहल्ला कोट निवासी साफिया (33) पत्नी मोहम्मद अहमद बुखार से कई दिनों से पीड़ित थीं। तबियत में सुधार नहीं होने पर हरदोई जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।