फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Killed in Separation Hospital in QRT

क्यूआरटी में तैनात सिपाही की अस्पताल में मौत

Sun, 12 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर थीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर थीरी। Updated Sun, 12 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
शनिवार की रात ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबियत 
विज्ञापन

गोंडा जिले का रहने वाला था सिपाही 

ड्यूटी के दौरान क्यूआरटी में तैनात सिपाही 48 वर्षीय रामप्रवेश गिरि की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सिपाही गोंडा जिले के थाना करनैलगंज के गांव दुर्जनपुर का निवासी था। सिपाही की मौत से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

गोंडा जिले के थाना करनैलगंज के गांव दुर्जनपुर निवासी सिपाही रामप्रवेश गिरि खीरी जिले में वर्ष 2006 से है। उनकी तैनाती थाना खीरी में थी। डेढ़ माह से वह एसपी के अधीन चलने वाली क्यूआरटी में कार्यरत थे। सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट ने बताया कि शनिवार की देर रात ड्यूटी के दौरान सिपाही की तबीयत खराब हुई, जिस पर वह जिला अस्पताल पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग भी मोरचरी पहुंच गए। शव देखते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम सलामी देकर गृह जनपद रवाना कर दिया गया। एसपी मनोज कुमार झा, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ सिटी ने सिपाही की मौत पर गहरा दुख जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed