फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kill the guards of the two bikes agencies booty

चौकीदार की हत्या कर दो बाइक एजेंसियों से लूट

Tue, 28 Feb 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 28 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kill the guards of the two bikes agencies booty
एसपी - फोटो : अमर उजाला
- पुलिस पिकेट से दो सौ मीटर दूर दो शो-रूम में लुटेरों का धावा
विज्ञापन

- चौकीदार के हाथ-पैर और मुंह कपड़े से बांधा, सुबह मृत मिला


मुख्य चौराहे से दो सौ मीटर दूर लुटेरों ने सोमवार की रात जैक से दो बाइक एजेंसियों के शोरूम के शटर तोड़ दिए। विरोध करने पर बुजुर्ग चौकीदार के हाथ-पैर और मुंह पर कपड़ा बांधकर उसकी हत्या कर दी। लुटेरे दोनों जगह से करीब एक लाख का सामान लूट ले गए। सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों के अलावा चार पहिया एक वाहन की फुटेज कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
औरंगाबाद मार्ग पर करीब दो सौ मीटर दूर बजाज की वैष्णो ऑटो सेल्स और इससे कुछ दूरी पर हीरो की दयाशंकर आटोमोबाइल एजेंसियां हैं। कस्बे के मुख्य चौराहे पर पुलिस पिकेट रहती है, जहां से दोनों एजेंसियां पास में ही हैं। सोमवार रात करीब दो बजे छह नकाबपोश लुटेरों ने वैष्णो ऑटो सेल्स का शटर जैक लगाकर तोड़ दिया। बदमाश शीशे तोड़कर अंदर घुसे और शोरूम में तोड़फोड़ कर आठ हजार रुपये, सेटअप बॉक्स, एलईडी पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद वे दयाशंकर ऑटो सेल्स एजेंसी पर पहुंचे और वहां सो रहे गांव गुरुदेवखेड़ा निवासी चौकीदार 70 वर्षीय सज्जाद को दबोच लिया। हाथ-पैर और उसके मुंह पर पर कपड़ा बांध दिया और जैक लगाकर शटर तोड़ दिया।
विज्ञापन

लुटेरे यहां से इनवर्टर, लैपटॉप का बैग, एलईडी आदि सामान लेकर भाग निकले। सुबह जब लोग उधर से गुजरे तो शटर टूटा और चौकीदार को बंधा पड़ा देखा। चौकीदार की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे बजाज एजेंसी मालिक विपिन बिहारी गुप्ता और श्याम मोहन गुप्ता की सूचना पर इंस्पेक्टर विपिन सिंह भी पहुंचे। एसपी मनोज कुमार झा, एएएसपी दीपेंद्र चौधरी, सीओ मोहम्मदी एलडी भारती के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर ने बताया कि एजेंसी मालिक श्याम मोहन गुप्ता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 360 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर लुटेरों के स्केच तैयार करवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरे पेशेवर हैं। फुटेज में चेहरे साफ नहीं आए हैं। खुलासे के लिए स्वॉट टीम को भी लगाया गया है। चौकीदार के शरीर पर कोई जाहिराना चोट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ होगा। फुटेज में एक पिकअप गाड़ी भी दिखी है। बदमाशों के स्केच बनवाकर सभी जिलों में व्हाट्स ऐप पर वायरल किए जाएंगे।
-मनोज कुमार झा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed