फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Khairagarh kidnapping case and the three hijackers arrested

खैरीगढ़ अपहरण मामले में तीन और अपहर्ता गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2016 07:26 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 28 Jan 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
Khairagarh kidnapping case and the three hijackers arrested
सिंगाही थाने के गांव खैरीगढ़ में तीन बहनों के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन और अपहर्ताओं की गिरफ्तारी कर ली है। इनके कब्जे से फिरौती में वसूले गए पांच लाख में से एक लाख 48 हजार 500 रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयोग की गई एक बाइक और तीन तमंचे भी बरामद हुए हैं। अब चार अपहर्ताओं की गिरफ्तारी शेष है। जबकि इससे पहले तीन अपहर्ताओं की गिरफ्तारी कर चालान भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि 16 जनवरी 2016 की रात को खैरीगढ़ निवासी रामबली गुप्ता की तीन बेटियों को बाइक से आए छह बदमाशों ने अगवा कर लिया था, जिसके बाद छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सिंगाही थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद 18 जनवरी को तीनों बहनों को पांच लाख की फिरौती देकर अपहर्ताओं से सकुशल मुक्त कराया गया था।
विज्ञापन

22 जनवरी को चंदनचौकी क्षेत्र के गांव रघुनगर में एसटीएफ और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनके पास से 2.63 लाख रुपये बरामद हुए थे। पूछताछ में बदमाशों ने अपहरणकांड में 10 लोगों के शामिल होने की बात कुबूल की थी। फरार चल रहे सात बदमाशों की तलाश में सीओ के निर्देशन में पुलिस टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरागरसी और सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस टीम ने बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बेलरायां रेलवे क्रॉसिंग के पास से तीन अपहर्ताओं को धर दबोचा, जिनकी पहचान हिस्ट्रीशीटर चरनजीत सिंह उर्फ चन्नी उर्फ चरनी निवासी रघुनगर थाना चंदनचौकी, विजय सिंह उर्फ विज्जी निवासी रघुनगर और मुश्ताक निवासी फरिंदपुरवा थाना सिंगाही के तौर पर हुई है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त चरनजीत के पास से एक लाख रुपये, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद हुई है। अभियुक्त मुश्ताक के पास से 40 हजार रुपये और तमंचा बरामद हुआ हैै। जबकि अभियुक्त विजय के पास से साढ़े आठ हजार रुपये और तमंचा बरामद हुआ है।
00
तीनों बदमाश है काफी शातिर
एसपी ने बताया कि चरनजीत सिंह थाना चंदनचौकी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिस पर जिले के अलग-अलग थानों में लूट, हत्या और अपहरण के कई मुकदमे दर्ज हैं। 24 जनवरी को उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। वहीं विजय सिंह भी चंदनचौकी का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जबकि तीसरे अभियुक्त मुश्ताक के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

00
टीम में ये रहे शामिल
तीन अपहर्ताओं की गिरफ्तारी में चंदनचौकी थाना प्रभारी फूलचंद, एसओ सिंगाही संजय सिंह यादव, स्वाट टीम प्रभारी अजय यादव मय हमराही शामिल रहे। जबकि सर्विलांस सेल के सिपाही शराफत का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed